भाजपाइयों ने किया राधामोहन का डीएनडी पर स्वागत

नोएडा, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन का भाजपाइयों ने आज डीएनडी पर स्वागत किया स्वागत के पश्चात राधा मोहन दादरी में आयोजित किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।
सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नोएडा महानगर के पदाधिकारी आज सुबह डीएनडी पर एकत्रित हुए। यहां भाजपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राधामोहन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों को कृषि बिलों के बारे में विस्तार से जानकारी दें। इसके पश्चात वह दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उमेश त्यागी, चन्दगीराम यादव, डिंपल आनंद, युद्धवीर चैहान, महेश अवाना, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, युवा नेता रामनिवास यादव, मुक्तानंद शर्मा, विनोद शमार्, सूरजपाल राणा, प्रमोद बहल, अशोक मिश्रा, पंकज झा, पूनम सिंह, गोपाल गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।